Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बहुत ज़रूरी है चार्जिंग केबल का उभरा हुआ हिस्सा, जानिए क्या करता है काम

short by Himanshu / on Thursday, 25 December 2025
चार्जर के केबल पर छोटी बेलनाकार गांठ को 'फेराइट बीड' कहा जाता है जो डिवाइस की सुरक्षा से जुड़ा हिस्सा है। केबल से जब बिजली गुज़रती है तो उसके साथ गैर-ज़रूरी हाई-फ्रीक्वेंसी सिग्नल भी बनते हैं जिन्हें इलेक्ट्रिकल नॉइज़ कहते हैं। फेराइट बीड इसे सोखता है और डिवाइस तक पहुंचने से रोकता है जिससे डिवाइस की स्पीड स्थिर रहती है।