वेदांता का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में सालाना आधार पर 37% बढ़कर ₹3,606 करोड़ हुआ
खनन क्षेत्र की दिग्गज कंपनी वेदांता लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 37% बढ़कर ₹3,606 करोड़ रहा। वेदांता का पिछले वर्ष की समान तिमाही में शुद्ध लाभ ₹2,640 करोड़ था। कंपनी की आय पहली तिमाही में बढ़कर ₹36,698 करोड़ रही जो कि पिछले वर्ष की समान अवधि में ₹34,279 करोड़ थी।
read more at भाषा


