Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भूस्खलन में परिवार के 9 सदस्यों को खोने वाली केरल की महिला के मंगेतर की भी गई जान

short by अनुज श्रीवास्तव / on Thursday, 12 September, 2024
वायनाड (केरल) में हाल ही में हुए भूस्खलन में अपने परिवार के 9 सदस्यों को खोने वाली श्रुति नामक 24-वर्षीय महिला के मंगेतर की सड़क हादसे में मौत हो गई है। श्रुति की 2 जून को सगाई हुई थी। दरअसल, उनके मंगेतर की कार एक बस से टकरा गई थी जिसके बाद से वह अस्पताल में अस्पताल में भर्ती थे।