अमेरिका में हाईवे पर क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर, सामने आया खौफनाक वीडियो
सीबीएस न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार, कैलिफोर्निया (अमेरिका) में एक हेलीकॉप्टर हाईवे पर क्रैश हो गया है जिसमें कम-से-कम 3 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। अग्निशमन विभाग के मौके पर पहुंचने के बाद अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक, हेलीकॉप्टर एयर मेडिकल सर्विसेज़ से जुड़ा था।


