Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अफगानिस्तान ने बनाया टेस्ट क्रिकेट इतिहास का अपना सबसे बड़ा टोटल

short by चंद्रमणि झा / on Tuesday, 31 December, 2024
अफगानिस्तान ने ज़िम्बाब्वे के खिलाफ बुलावायो टेस्ट में अपनी पहली पारी में 699/10 का स्कोर बनाया जो उसका सबसे बड़ा टेस्ट टोटल है। कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने 246(474) रन जबकि रहमत शाह और अफसर ज़ज़ई ने क्रमशः 234(424) और 113(169) रन बनाए। अफगानिस्तान का पिछला सबसे बड़ा टेस्ट टोटल 545/4 था जो उसने 2021 में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ बनाया था।