पहलगाम हमले के बाद अचानक आसमान छूने लगा श्रीनगर से जाने वाली फ्लाइट्स का किराया, भड़के लोग
पहलगाम आतंकी हमले के बाद श्रीनगर से दिल्ली और दूसरे शहरों के लिए फ्लाइट टिकटों की कीमतों में अचानक भारी वृद्धि देखी गई। हमले के अगले दिन श्रीनगर से दिल्ली के लिए एक तरफ की टिकट के दाम ₹65,000 तक पहुंच गए जबकि सामान्य दिनों में यही टिकट ₹12,000-15,000 के होते हैं। कई X यूज़र्स ने इस पर आक्रोश जताया।
read more at ABP न्यूज़


