यूपी में लड़की को छेड़ रहे तीन युवकों को भीड़ ने नंगा कर पीटा, वीडियो आया सामने
अलीगढ़ (यूपी) में एक छात्रा को छेड़ रहे तीन युवकों को भीड़ ने नंगा कर पीट दिया जिसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, छात्रा पर अश्लील कमेंट करने के बाद उसने शोर मचाया जिसके बाद राहगीरों ने युवकों को पकड़कर उनकी पिटाई की। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
read more at इंडिया टीवी


