फेसबुक मार्केटप्लेस पर दिखा WW1 के जहाज़ का अवशेष, UK के शख्स ने मात्र ₹34,000 में खरीदा
यूके के डॉम रॉबिनसन नामक शख्स ने फेसबुक मार्केटप्लेस पर प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान डूबे जहाज़ 'एसएस आलमंड ब्रांच' के अवशेष को मात्र ₹34,000 में खरीदा है। 3,300 टन वज़नी और 330 फीट लंबा यह कार्गो शिप 1917 में जर्मन पनडुब्बी द्वारा डुबोया गया था। रॉबिनसन पेशे से डाइविंग एक्सपर्ट और शिपव्रेक रिसर्चर हैं। उन्होंने अबतक 20+ शिपव्रेक खोजे हैं।
read more at Hindustan Times


