11.3 करोड़ साल पुरानी चींटी के अवशेष मिले, सामने आई तस्वीर
ब्राज़ील में वैज्ञानिकों को 'हेल आंट' का 11.3 करोड़ साल पुराना जीवाश्म मिला है जो अब तक खोजा गया किसी चींटी का सबसे पुराना जीवाश्म हो सकता है। यह जीवाश्म उत्तरपूर्वी ब्राज़ील में खोजा गया है और शोधकर्ताओं ने इसे वल्कैनिड्रिस क्रेटेंसिस नाम दिया है। इस प्रजाति की चींटी के जबड़े दरांती की तरह ऊपर की ओर मुड़े हुए थे।
read more at Cell


