बदली-बदली नज़र आई शिमला समझौते वाली ऐतिहासिक टेबल, हटाया गया पाकिस्तान का झंडा
पीटीआई ने भारत और पाकिस्तान के बीच हुए शिमला समझौते वाली ऐतिहासिक टेबल की तस्वीरें शेयर की हैं जिससे पाकिस्तानी झंडा नदारद दिख रहा है। यह टेबल शिमला स्थित राजभवन में रखी है। दरअसल, पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनज़र भारत सरकार के कड़े फैसलों के बाद पाकिस्तानी सरकार ने शिमला समझौता समेत सभी द्विपक्षीय समझौते निलंबित कर दिए हैं।
read more at News18 हिंदी


