Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भारत की सैन्य ताकत के सामने कहां टिकता है पाकिस्तान?

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Thursday, 24 April, 2025
'ग्लोबल फायरपावर' के अनुसार, भारतीय सेना दुनिया की चौथी सबसे मज़बूत सेना है जबकि पाकिस्तानी सेना 12वें स्थान पर है। भारत के पास 14,55,550 सक्रिय सैन्यकर्मी जबकि 11,55,000 रिज़र्व और 25,00,000 से अधिक अर्धसैनिक बल हैं। पाकिस्तान के पास 6,54,000 सक्रिय सैनिक और लगभग 5,00,000 अर्धसैनिक बल हैं। भारत के पास 4,201 जबकि पाकिस्तान के पास 2,627 टैंक हैं।