Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान के शख्स की पाकिस्तान में होनी थी शादी, भारत सरकार के फैसले के कारण रुकी

short by Vipranshu / on Thursday, 24 April, 2025
भारत सरकार द्वारा अटारी (पंजाब) का इंटिग्रेटेड चेकपोस्ट बंद किए जाने के कारण राजस्थान के शैतान सिंह की पाकिस्तान में होने वाली शादी टल गई है। शैतान ने कहा कि भारत सरकार ने जो भी फैसले लिए हैं वे सही हैं। दरअसल, पहलगाम (जम्मू-कश्मीर) आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़े फैसले लिए हैं।