Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दुर्लभ दोमुंहा सांप बेचकर ₹1 करोड़ कमाने की फिराक में थे तस्कर, उत्तराखंड पुलिस ने पकड़ा

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Saturday, 3 May, 2025
उत्तराखंड के देहरादून में पुलिस ने 3 तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से दुर्लभ किस्म का दोमुंहा सांप रेड सैंड बोआ बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से बरामद संरक्षित प्रजाति के इस सांप की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग ₹1 करोड़ है। इस बिना ज़हर वाले सांप का उपयोग दवाइयों व सौंदर्य प्रसाधनों में होता है।