कांग्रेस विधायक ने कहा- 'आतंकवादियों के पास इतना समय नहीं कि वे धर्म पूछकर मारे'; भड़की BJP
महाराष्ट्र कांग्रेस के विधायक विजय वडेट्टीवार ने पहलगाम हमले पर कहा, "सरकार को घटना की ज़िम्मेदारी लेनी चाहिए...इसपर कोई बात नहीं करता...बात करते हैं उसने (आतंकवादियों) हिंदुओं को पूछकर मारा।" उन्होंने कहा, "आतंकवादियों के पास पूछने का समय होता है क्या...जो उनके कान में पूछेगा।" बीजेपी के शहज़ाद पूनावाला ने कहा, "कांग्रेस का नाम पाकिस्तान परस्त पार्टी कर देना चाहिए।"
read more at हिन्दुस्तान


