Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अमेरिका ने बताया पहलगाम हमले के खिलाफ कैसा होना चाहिए भारत का पलटवार

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Friday, 2 May, 2025
अमेरिकी उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस ने फॉक्स न्यूज़ से कहा है, "हमारी उम्मीदें हैं कि पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ भारत इस तरीके से पलटवार करे जिससे व्यापक क्षेत्रीय संघर्ष शुरू न हो।" उन्होंने कहा, "हमें उम्मीद है कि पाकिस्तान ज़िम्मेदारी दिखाते हुए भारत के साथ सहयोग कर यह सुनिश्चित करेगा कि उसकी ज़मीन पर मौजूद आतंकियों को सज़ा मिले।"