इज़रायल ने हिज़्बुल्लाह संग युद्धविराम को मंज़ूरी देने के बाद बेरूत पर किया हमला
'एपी' की रिपोर्ट के अनुसार, इज़रायल ने बेरूत के भीड़भाड़ वाले इलाके पर हमला किया है और यह हमला तब हुआ जब इज़रायल ने हिज़्बुल्लाह के साथ युद्धविराम समझौते पर सहमति जताई थी। गौरतलब है कि इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा कि सुरक्षा कैबिनेट ने हिज़्बुल्लाह के साथ युद्ध विराम समझौते को मंज़ूरी दे दी है।
read more at Times Now नवभारत


