खिलाड़ी देश की शान हैं, इनकी आवाज़ सुनी जानी चाहिए: रेसलर्स के प्रदर्शन पर प्रियंका गांधी
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ जारी रेसलर्स के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया दी है। प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, "हमारे खिलाड़ी देश की शान हैं। इन खिलाड़ियों की आवाज़ सुनी जानी चाहिए।" बकौल प्रियंका, रेसलर्स द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच कर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।
read more at दिप्रिंट


