दिसंबर 2022 में ₹1.4 लाख करोड़ हुआ जीएसटी कलेक्शन, दिसंबर 2021 के मुकाबले 15% अधिक
केंद्रीय वित्त मंत्रालय के अनुसार, दिसंबर 2022 में जीएसटी कलेक्शन ₹1,49,507 करोड़ रहा जो दिसंबर 2021 के मुकाबले 15% अधिक है। आंकड़ों के मुताबिक, लगातार 10वें महीने जीएसटी कलेक्शन ₹1.40 लाख करोड़ से अधिक रहा है। गौरतलब है, दिसंबर 2021 में जीएसटी कलेक्शन ₹1,29,780 करोड़ था और यह आंकड़ा अप्रैल 2022 में अब तक का सर्वाधिक ₹1,67,540 लाख करोड़ था।
read more at abp न्यूज़


