बीजेपी सांसद ने एक्सप्रेसवे का वीडियो शेयर कर सीएम योगी को सराहा, अखिलेश ने दी प्रतिक्रिया
बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सफर का एक वीडियो ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, "(यूपी सीएम)...योगी आदित्यनाथ जी के एक्सप्रेसवे प्रदेश में...लखनऊ से कन्नौज जा रहा हूं।" इसे लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, "चिराग तले अंधेरा तो सुना था…भाजपाइयों के अज्ञान को देखकर...कहा जा सकता है कि 'सूर्या'...तले अंधेरा है...आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे...हमने बनवाया था।"
read more at Hindustan Times


