पाकिस्तान ने आतंकवादी संगठन टीटीपी के साथ एक माह के संघर्ष विराम की घोषणा की
पाकिस्तान ने पिछले 14 वर्षों में कई हमलों के लिए ज़िम्मेदार प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के साथ एक महीने के संघर्ष विराम की घोषणा की है। टीटीपी के प्रवक्ता के मुताबिक, दोनों पक्ष बातचीत जारी रखने के लिए समिति बनाएंगे। पाकिस्तानी मंत्री फवाद चौधरी ने कहा कि अफगानिस्तान में तालिबान की सरकार ने इस समझौते में मदद की।
read more at दि प्रिंट


