बिहार में आरजेडी नेता की गोली मारकर की गई हत्या
वैशाली (बिहार) में मैनेजर सहनी (45) नामक आरजेडी के ज़िला महासचिव की गुरुवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, कार सवार सहनी को बाइक सवार बदमाशों ने रुकने का इशारा कर उनके सीने में तीन गोलियां मार दीं। बकौल पुलिस, आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। सहनी की पत्नी अजीजपुर चांदे पंचायत की उप-मुखिया हैं।
read more at हिन्दुस्तान


