बेमतलब के युद्ध को खत्म किया जाना चाहिए: क्रिसमस पर यूक्रेन युद्ध को लेकर पोप फ्रांसिस
ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस ने अपने क्रिसमस संदेश में रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने की अपील करते हुए कहा है कि इससे दुनिया में खाद्यान्न संकट बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, "दुनिया 'शांति के अकाल' से पीड़ित है।" फ्रांसिस ने कहा, "ईश्वर हमें पीड़ितों की सहायता करने और इस बेमतलब के युद्ध को तत्काल समाप्त करने के लिए प्रेरित करें।"
read more at Hindustan Times


