रिलायंस दर्ज़नों छोटे किराना और नॉन-फूड ब्रांड्स का करेगी अधिग्रहण: खबर
रॉयटर्स के मुताबिक, रिलायंस दर्ज़नों छोटे किराना और नॉन-फूड ब्रांड्स का अधिग्रहण कर सकती है। कंपनी का लक्ष्य 6.5 अरब डाॅलर कंज़्यूमर गुड्स के कारोबार का है। रिलायंस 50-60 किराना, घरेलू और पर्सनल केयर ब्रांड्स का एक पोर्टफोलियो बनाने की योजना बना रही है। बकौल रॉयटर्स, लगभग 30 मशहूर लोकल ब्रांड्स के साथ रिलायंस बातचीत के अंतिम चरण में है।
read more at हिन्दुस्तान


