भारत-पाक मैच के दौरान मैदान के ऊपर से गुज़रा 'इमरान खान को रिहा करो' बैनर के साथ विमान
टी20 विश्व कप-2024 में रविवार को भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान नासाउ काउंटी इंटरनैशनल क्रिकेट स्टेडियम के ऊपर से एक विमान गुज़रा जिसके साथ 'इमरान खान को रिहा करो' बैनर लगा था। गौरतलब है, पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान विभिन्न मामलों में पिछले साल से जेल में बंद हैं। टी20 विश्व कप में भारत-पाकिस्तान एक-दूसरे के खिलाफ 8वां मुकाबला खेल रहे हैं।
read more at हिन्दुस्तान


