रणदीप हुड्डा ने बनाया भैंस का पीछा करते बाघ का वीडियो, कहा- मेरा पहला टाइगर हंट
अभिनेता रणदीप हुड्डा ने सतपुड़ा टाइगर रिज़र्व (मध्य प्रदेश) में एक भैंस का पीछा करते बाघ का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने इसका कैप्शन लिखा, "मेरा पहला टाइगर हंट।" वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक फैन ने लिखा, "ज़रा बताएं कि यह दृश्य देखते हुए आपका दिल कितना तेज़ धड़क रहा था।" रणदीप वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर भी हैं।
read more at Instagram


