तेज़ गेंदबाज़ अनुरीत सिंह ने भारतीय क्रिकेट से लिया संन्यास
आईपीएल की कई टीमों का हिस्सा रह चुके 34 वर्षीय तेज़ गेंदबाज़ अनुरीत सिंह ने सोमवार को भारतीय क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया। ट्विटर पर अपने संन्यास की घोषणा करते हुए उन्होंने लिखा, "बचपन से ही क्रिकेटर बनना चाहता था...यह एक अविश्वसनीय...यात्रा रही है।" अनुरीत घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक, सिक्किम, बड़ौदा और रेलवे के लिए खेल चुके हैं।
read more at Sportskeeda हिन्दी


