पंजाब के बठिंडा और मानसा में कपास के 30% खेतों पर गुलाबी सुंडी ने किया हमला
पंजाब के कृषि विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, बठिंडा व मानसा में कपास के 30% से अधिक खेतों पर गुलाबी सुंडी ने हमला कर दिया है। कई एकड़ फसल बर्बाद हो गई है। उन्होंने बताया कि किसान जहां पिछले सीज़न के कपास के डंठल ईंधन के स्रोत के तौर पर स्टोर करते हैं, वहीं ये कीट पैदा होते हैं।


