सड़क किनारे खड़ी एसयूवी में आग लगने से दिल्ली के अलीपुर में ज़िंदा जला शख्स, हुई मौत
दिल्ली के अलीपुर इलाके में रविवार को सड़क किनारे खड़ी एसयूवी में आग लगने से एक शख्स ज़िंदा जल गया। बकौल पुलिस, गाड़ी से शख्स की केवल हड्डियां मिली हैं जिसके चलते उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने कहा, "कार कुरुक्षेत्र (हरियाणा) निवासी एक व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत है...पुलिस की एक टीम को वहां भेजा गया है।"
read more at हिन्दुस्तान


