Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

वोडाफोन आइडिया ने 74 ऐंकर निवेशकों से जुटाए ₹5,400 करोड़

short by मनीष झा / on Wednesday, 17 April, 2024
वोडाफोन आइडिया ने कहा है कि उसने लगभग 74 ऐंकर निवेशकों से करीब ₹5,400 करोड़ जुटाए हैं। वहीं, कंपनी ने कहा कि उसने ऐंकर निवेशकों को ₹11 प्रति शेयर की दर से 491 करोड़ शेयर आवंटित किए हैं। निवेशकों में जीक्यूजी पार्टनर्स, फिडेलिटी इन्वेस्टमेंट्स, यूबीएस फंड मैनेजमेंट, मोतीलाल ओसवाल, एचडीएफसी म्यूचुअल फंड और एसबीआई जनरल इंश्योरेंस जैसे निवेशक शामिल हैं।
read more at Inshorts