चालान कटने से नाराज़ शख्स ने हैदराबाद में बीच सड़क पर अपनी बाइक में लगाई आग
हैदराबाद में अमीरपेट मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार को पुलिस द्वारा चालान काटे जाने से नाराज़ एक शख्स ने अपनी बाइक में आग लगा दी। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस घटना को लेकर हैदराबाद पुलिस ने आरोप लगाया है कि शख्स आदतन गलत रास्ते पर बाइक चलाया करता था।
read more at लेटेस्टली


