सोचा नहीं था कि 'आरआरआर' पश्चिमी देशों के दर्शकों को इतनी पसंद आएगी: एस.एस. राजामौली
फिल्ममेकर एस.एस. राजामौली ने अपनी फिल्म 'आरआरआर' पर कहा है कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि इसे पश्चिमी देशों के दर्शक इतना पसंद करेंगे। उन्होंने कहा, "जब 'आरआरआर' रिलीज़ हुई...और मुझे एक-एक कर प्रतिक्रियाएं मिलनी शुरू हुईं...मैंने सोचा, ठीक है...कुछ हो सकते हैं।" बकौल राजामौली, "कुछ...सैंकड़ों में बदले और सैंकड़ों...हज़ारों में...लेखक, निर्देशक, आलोचक...सभी इसके बारे में बात कर रहे थे।"


