बेवकूफी भरे रेस का हिस्सा नहीं: 'ब्रह्मास्त्र' के 'कश्मीर...' से अधिक कमाने पर अग्निहोत्री
फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने अयान मुखर्जी की हालिया फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के उनकी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' से अधिक कमाने की रिपोर्ट्स को लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, "मुझे नहीं पता कि...उन्होंने 'द कश्मीर फाइल्स' को कैसे पीछे किया...शायद पेड पीआर और इन्फ्लुएंसर्स की मदद से?" बकौल अग्निहोत्री, वह बेवकूफी भरे रेस (बॉक्स ऑफिस कलेक्शन) का हिस्सा नहीं हैं।
read more at ABP न्यूज़


