पिछले 6 साल में पाकिस्तानी सेना प्रमुख के परिवार के सदस्य बने अरबपति: रिपोर्ट
पाकिस्तान की डेटा पर आधारित इन्वेस्टिगेटिव न्यूज़ वेबसाइट फैक्ट फोकस ने दावा किया है कि पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा के 6 साल के कार्यकाल के दौरान उनके परिवार के सदस्य व रिश्तेदार अरबपति बन गए। पाकिस्तान में और पाकिस्तान के बाहर बाजवा सदस्यों की संपत्तियों व बिज़नेस का वर्तमान बाज़ार मूल्य 12.7 अरब पाकिस्तानी रुपए है।


