एनसीबी ने मुंबई व गुजरात में ₹120 करोड़ की कीमत की मेफेड्रोन ड्रग की ज़ब्त, 6 लोग गिरफ्तार
एनसीबी ने मुंबई व गुजरात में एक ड्रग सिंडिकेट का खुलासा करते हुए करीब ₹120 करोड़ की कीमत की 60 किलोग्राम मेफेड्रोन ड्रग (एमडी) को ज़ब्त किया। एनसीबी के एक अधिकारी ने बताया कि इस सिंडिकेट के सरगना समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बकौल एनसीबी, मुंबई स्थित एक गोदाम में 50 किलो एमडी को छिपाया गया था।
read more at लेटेस्टली


