फैन्स ने पाक के खिलाफ मैच से पहले रोहित से मांगी साइन की हुई जर्सी, उनका जवाब हुआ वायरल
एशिया कप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले फैन्स ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा से उनकी साइन की हुई जर्सी मांगी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में रोहित ने फैन्स से कहा, "तुम्हें देंगे...ज़रूर।" इसके बाद एक फैन ने उनसे पूछा, "कब देंगे?" इस पर रोहित ने जवाब दिया, "अरे...सीरीज़ तो खत्म होने दो भाई।"
read more at हिन्दुस्तान


