'लाल सिंह चड्ढा' को आईएमडीबी पर मिली 4.5/10 रेटिंग; 55,000 लोगों ने दिया 1 स्टार
आमिर खान और करीना कपूर की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को आईएमडीबी पर 4.5/10 रेटिंग मिली है। शुक्रवार शाम 8:25 बजे तक 89,577 लोगों ने आईएमडीबी पर फिल्म को रेटिंग दी जिनमें से 55,819 (62.3%) ने उसे केवल 1 स्टार दिया है। 21,063 यूज़र्स ने 10/10 जबकि 6,102 यूज़र्स ने 9/10 और 3,111 यूज़र्स ने 8/10 स्टार दिए हैं।


