अभी इंटरनैशनल क्रिकेट खेल रहे किन बल्लेबाज़ों के नाम हैं टेस्ट में सर्वाधिक दोहरे शतक?
कीवी बल्लेबाज़ केन विलियमसन ने शनिवार को टेस्ट क्रिकेट में अपना छठा दोहरा शतक जड़ा जो अभी इंटरनैशनल क्रिकेट खेल रहे बल्लेबाज़ों में दूसरी सर्वाधिक संख्या है। विराट कोहली ने सक्रिय खिलाड़ियों में सर्वाधिक दोहरे शतक (7) लगाए हैं। इन दोनों के बाद जो रूट (5), स्टीव स्मिथ (4), मुशफिकुर रहीम (3), चेतेश्वर पुजारा (3) और डेविड वॉर्नर (3) हैं।
read more at CricTracker


