ऑस्ट्रेलियन ओपन के दूसरे राउंड से बाहर हुए भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल
26 वर्षीय भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल गुरुवार को चीन के शॉन्ग चिनचॉन्ग से हारकर ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 के दूसरे राउंड से बाहर हो गए। शॉन्ग ने 2 घंटे व 50 मिनट में नागल को 2-6, 6-3, 7-5, 6-4 के स्कोर के साथ हराया। गौरतलब है कि नागल पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के दूसरे राउंड में पहुंचे थे।
read more at हिन्दुस्तान


