उनकी राय से मुझे फर्क नहीं पड़ता: 'उरी' को एजेंडा आधारित फिल्म बताए जाने पर आदित्य धर
निर्देशक आदित्य धर ने 2019 में आई उनकी फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' को कुछ लोगों द्वारा एजेंडा आधारित फिल्म बताए जाने पर हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कहा है, "मुझे ऐसे लोगों की राय से फर्क नहीं पड़ता।" उन्होंने कहा, "एजेंडा ऐसे लोगों के दिमाग में होता है। इस पर चर्चा करना भी समय की बर्बादी है।"


