यूके के कोर्ट ने दुबई के शासक को पूर्व पत्नी, उनके 2 बच्चों को ₹5500 करोड़ देने का दिया आदेश
लंदन (यूके) हाईकोर्ट ने तलाक समझौते के तहत दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम को अपनी पूर्व पत्नी हया बिंत अल हुसैन व उनके दो बच्चों को ₹5,500 करोड़ भुगतान करने का आदेश दिया है। लिखित फैसले में जज फिलिप मूअर ने कहा कि हया और बच्चों को 'मुख्य खतरा' शेख मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम से है।
read more at Reuters


