कुवैत के दिवंगत शासक शेख नवाफ को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
कुवैत के दिवंगत शासक शेख नवाफ अल-अहमद अल-जबर अल-सबा को रविवार को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इससे पहले देश के राष्ट्रीय ध्वज में लिपटे शेख नवाफ के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए कुवैत मस्जिद में ले जाया गया जिसका लाइव प्रसारण किया गया। गौरतलब है, शनिवार को शेख नवाफ का 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।
read more at Reuters


