Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कई लोगों को सरकार की ओर से 'इमरजेंसी अलर्ट' का मिला मेसेज; तस्वीरें सामने आईं

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Thursday, 20 July, 2023
कई लोगों ने सरकार की ओर से मिले टेस्ट 'इमरजेंसी अलर्ट' मेसेज की तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की हैं। संदेश में कहा गया, "इमरजेंसी अलर्ट...यह भारत सरकार के दूरसंचार विभाग की ओर से एक टेस्ट अलर्ट है।" इस अलर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक ट्विटर यूज़र ने लिखा, "कृपया पुष्टि करें कि कुछ गंभीर तो नहीं है।"