Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बेरोज़गारी के खिलाफ यह तपस्या कोई नहीं रोक पाएगा: 'भारत जोड़ो यात्रा' के 100वें दिन राहुल

short by खुशी / on Friday, 16 December, 2022
कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' के 100वें दिन शुक्रवार को पार्टी के नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया, "बेरोज़गारी, महंगाई व नफरत के खिलाफ हमारी इस तपस्या को न कोई रोक पाया है, न रोक पाएगा।" वहीं, यात्रा के 100वें दिन हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री राहुल संग यात्रा में शामिल हुए।