नाले में कार गिरने से अभिनेता मैथ्यू थॉमस के माता-पिता हुए घायल, 61 वर्षीय रिश्तेदार की हुई मौत
मलयालम अभिनेता मैथ्यू थॉमस के परिवार की कार का बुधवार को केरल में एक्सीडेंट हो गया जिसमें 61 वर्षीय उनकी एक रिश्तेदार की मौत हो गई जबकि उनके माता-पिता व भाई समेत 4 लोग घायल हो गए। बकौल रिपोर्ट्स, सभी लोग एक कार्यक्रम से लौट रहे थे और इस दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर एक नाले में गिर गई थी।


