Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

2021 में 1.63 लाख से अधिक भारतीयों ने छोड़ी नागरिकता, बीते 3 साल में सबसे ज़्यादा

short by नदीम अनवर / on Tuesday, 19 July, 2022
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने मंगलवार को संसद में बताया कि साल 2021 में 1,63,370 भारतीयों ने नागरिकता छोड़ी जो बीते 3 साल में सबसे अधिक है। 2019 में 1,44,017 और 2020 में 85,256 लोगों ने नागरिकता छोड़ी थी। वहीं, पिछले साल नागरिकता छोड़ने वाले 78,284 लोगों ने अमेरिका, 23,533 ने ऑस्ट्रेलिया और 21,597 ने कनाडा की नागरिकता ली।