Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

क्या है 'आयरन स्टिंग' बम जिसका इज़रायल ने हमास के खिलाफ पहली बार किया इस्तेमाल?

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Tuesday, 24 October, 2023
इज़रायल ने हमास के खिलाफ जंग में पहली बार 'आयरन स्टिंग' बम का इस्तेमाल किया है जिसका उद्देश्य गाज़ा पट्टी में हमास के रॉकेट लॉन्चर्स को तबाह करना है। इज़रायली डिफेंस फर्म एल्बिट सिस्टम्स ने इसे विकसित किया है जिसमें लेज़र तथा जीपीएस गाइडेंस भी है। इसकी सटीकता के चलते आम जनता को नुकसान की आशंकाएं कम हो जाती हैं।