जयपुर में घर के बाहर खेल रही 2.5 वर्षीय बच्ची को साथ ले गई महिला व लड़की
जयपुर (राजस्थान) में गुरुवार को घर के बाहर खेल रही 2.5-वर्षीय बच्ची को एक महिला और एक लड़की साथ ले गईं लेकिन उसे महिला और उसके पति से बरामद कर लिया गया। बकौल पुलिस, बेटे की कोविड-19 से मौत होने के बाद से दंपति डिप्रेशन में है और महिला के मुताबिक, बच्ची उनकी बेटी का हाथ पकड़कर साथ आई थी।
read more at हिन्दुस्तान


