Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

उत्तराखंड में बारिश संबंधी घटनाओं में मरने वालों की संख्या 72 हुई, 4 लोग लापता

short by जय शंकर ठाकुर / on Monday, 25 October 2021
बकौल एएनआई, उत्तराखंड सरकार ने रविवार को बताया कि राज्य में बारिश संबंधी घटनाओं में मृतकों की संख्या बढ़कर 72 हो गई है। इन घटनाओं में 26 लोग घायल हुए हैं, 4 लापता हैं जबकि 224 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा था कि भारी बारिश के कारण राज्य को ₹7,000 करोड़ की हानि हुई है।