Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी चुनाव में हारेगी बीजेपी, उसके दुष्प्रचार से थक चुके हैं लोग: लालू प्रसाद यादव

short by अक्षत मित्तल / on Wednesday, 9 February 2022
आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने मंगलवार को कहा कि बीजेपी आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में हारेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता बीजेपी के दुष्प्रचार से थक चुकी है। बकौल लालू, "उन्होंने (बीजेपी) केवल दंगों, धर्म और मंदिर...के बारे में बात की है।" गौरतलब है, प्रदेश में 10 फरवरी को चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान होगा।
read more at ABP न्यूज़