दिल्ली में समारोह में खाने को लेकर बहस के बाद डीजे वालों ने केटरिंग स्टाफ को पीटा, हुई मौत
रोहिणी (दिल्ली) में बुधवार रात एक समारोह में खाने की प्लेट को लेकर हुई बहस के बाद डीजे वालों ने कथित तौर पर केटरिंग स्टाफ के एक कर्मी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। बकौल रिपोर्ट्स, शख्स के सिर पर प्लास्टिक की क्रेट से वार किया गया। मामले में 2 आरोपी पकड़े गए हैं जबकि अन्य 2 की तलाश जारी है।
read more at भाषा


